आर पी डब्लू न्यूज़ / सोहान धानिया

करनाल 4 सितंबर:-करनाल के गांव गोंदर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। निसिंग थाना पुलिस ने दोपहर बाद विवाहित के शव का पोस्टमार्टम करवा मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है,
मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता मीना (29) गांव ठरी की रहने वाली थी। 2014 में गांव गोंदर निवासी सुनील से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले फोन टूट गया था तब से लेकर शुक्रवार तक उसके साथ पति सहित अन्य लोग मारपीट कर रहे थे। शुक्रवार को भी उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने फंदा लगाकर जान दी। फोन टूटने को लेकर हुआ था झगड़ा

मृतका के भाई अरूण ने बताया कि 1 सप्ताह पहले उसकी बहन के बच्चों से एक मोबाइल फोन टूट गया था। वह फोन उसकी बहन के पति सुनील के भांजे का था। जैसे ही बच्चों के हाथों से मोबाइल फोन टूटा तो सुनील व ससुरालियों ने उससे बुरी तरह से मारपीट और बहन को मायके से फोन मंगवाने के लिए कहा। यह घटना बहन ने फोन करके बताई। शुक्रवार को हमने अपनी बहन को देने के लिए फोन भी खरीद लिया था।

निसिंग थाना के जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि दोपहर बाद विवाहित मीना के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।