आर पी डब्लू न्यूज़ / राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
यमुनानगर 5 सितंबर:- बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया । वहीं उसकी मां को भी हल्की चोटे आई। युवक को अधिक चोट लग जाने के कारण उसे अस्पताल में लाया गया। फिलहाल उसकी छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। मौके पर भीड़ को देखकर ई रिक्शा चालक घायल को छोड़कर फरार हो गया। युवक की पहचान नीरज निवासी कंबोमाजरा , रायपुर कॉलोनी के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल शाम 7 बजे के करीब नीरज अपनी मां मीना के साथ जठलाना की ओर से बाइक पर आ रहा था।

वहीं ई रिक्शा चालक यमुनानगर की और से जा रहा था। बाइक और ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिस कारण बाइक सवार नीरज अपनी मां सहित सड़क पर गिर गया। जिसके चलते उसे काफी चोंट आई। ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा में उसे तुरंत अस्पताल ले आया लेकिन अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर वह मौके से फरार हो गया। हालांकि ईलाज के बाद नीरज को छुट्टी दे दी गई।