आर पी डब्लू न्यूज़ / राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता

कुरुक्षेत्र , 5 सितंबर:-भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल कुरुक्षेत्र पहुंचे और कहा कि सरकार ने जो MSP पर कमेटी बनाई है उससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है देश भर का मामला है कानून वापस जरूर लिया है मगर उससे अभी हम संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि इस कमेटी में वही लोग शामिल किए गए हैं जो किसान आंदोलन के खिलाफ थे।
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल कुरुक्षेत्र में मीडिया से बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि MSP में अपने चेहतो को शामिल किया गया है तीन कृषि कानून वापस लिया गया है मगर इसमें कमेटी में जो लोग शामिल हैं हम उनसे संतुष्ट नहीं हैं। हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा अभी तक हमारे किसानों के कई जगह केस भी वापस नहीं हुए हैं आंदोलन हमारा जारी रहेगा।