आर पी डब्लू न्यूज़ / राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता

यमुनानगर 6 सितंबर:-नोएडा निवासी श्रीकांत त्यागी पर लगाए गए गैंगेस्टर एक्ट की धारा हटाने व उसकी रिहाई की माग को लेकर बडी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज संगठन के तहत मंगलवार को लघु सचिवालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
त्यागी ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष उमेश त्यागी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस के आला अधिकारियों ने सांसद महेश शर्मा के दबाव में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ झूठा केस किया है। श्रीकान्त की पत्नी को 39 घंटे लगातार 3 रात और 2 दिन को पुरुष थाने में रखकर उनका अपमान किया है। उन्होने कहा कि पुलिस ने श्रीकांत की मामी इगला देवी को दबिश देने के नाम पर 3 दिन और 2 रात साथ लेकर घूमते रहें व होटलों में रूके और उन्हें प्रताड़ित किया।

उन्होने सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से नोएडा पुलिस कमिश्नर को गलियां दी। जोकि एक लोकसेवक के कार्य को प्रभावित करने व गालियां देने के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने नोएडा अथॉरिटी पर आरोप लगाया कि श्रीकांत के मकान की बालकनी के खुले शैड को अवैध अतिक्रमण बताकर तोड़ा गया है। अथॉरिटी या तो उसका पुनः निर्माण करवाएं या फ़िर मुआवजा दें। अन्यथा सोसायटी में बने 3 सौ मकानों की दीवार के शेड भी तोडे जाए। स्थानीय महिलाओं द्वारा श्रीकांत के लॉन में लगाए गए पेड़ पौधों को उखाड़ दिया गया है। उनके खिलाफ वन विभाग अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्यवाई की जाए। उन्होंने कहा कि श्रीकांत की पत्नि एवम दोनों बेटों को सोसाइटी के कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा और उनके घर का बिजली,पानी का कनैक्शन काट दिया। उनको जान से मारने की धमकी दी। उन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि सांसद महेश शर्मा की और से श्रीकांत के परिवार को जान का खतरा है। इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए । तथा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा अथॉरिटी की सड़क के नीचे सुरंग बनाकर अपने दोनों अस्पताल को आपस में अवैध रूप से जोड़ दिया है। इस अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रीकांत के घर पर गए लड़कों के खिलाफ झूठे केस करवाने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्यवाई की जाए। इस मौके पर राकेश त्यागी, मनोज त्यागी, जतिन त्यागी, शैलेश त्यागी, मोनू, गौरव, सुबोध त्यागी राघव उमा शंकर व भास्कर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित रहें।