आर पी डब्लू न्यूज़ / पंकज सिंह
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कन्याकुमारी में होने वाले उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें चन्द्रमोहन जी निवास पर कांग्रेस जन भी शामिल हुए
पंचकूला 7 सितंबर:-हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्र मोहन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी ने आज से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है इसके सकारात्मक परिणाम देश के सामने आयेंगे। इस यात्रा से जहां केन्द्र सरकार की भय और भ्रष्टाचार की नीति से देश के लोगों को अवगत कराया जायेगा वहीं देश में फैली अराजकता और मंहगाई के बारे में भी अवगत कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो और सिद्धान्तों को मूर्त रूप देने के लिए और देश के लोगों में आत्मविश्वास की भावना पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में जिस प्रकार से अलगाववाद के बीज बोकर लोगों को गुमराह करने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उसकी भी जानकारी दी जाएगी।

चन्द्र मोहन ने कहा कि जिस प्रकार से देश की आजादी के समय महात्मा गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने देश को आजाद करवाने के लिए महान बलिदान दिए हैं और हंसते हंसते फांसी के फंदों को चूमा और नेहरू गांधी परिवार ने भी देश की एकता और अखंडता के लिए जो कुर्बानियां दी है उनको भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भूला कर देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता कभी भी सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता से जहां सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा वहीं केंद्र सरकार की विनाशकारी योजनाओं के बारे में भी जनसाधारण को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में मंहगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है। सभी मुनाफे वाली सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। जनता की आवाज को दबाने के लिए मिडिया का दुरुपयोग करके लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का श्रीगणेश किया है।इससे देश में लोगों को में एक नई चेतना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ हज़ारों की संख्या में यात्री ऐसे होंगे, जो शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें भारत यात्री कहा जाएगा और जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी, वहां से हज़ारों की संख्या में
लोग इसमें शामिल होंगे जिन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा। इसी प्रकार वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, वहां से भी हज़ारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हो सकते हैं जिन्हें अतिथि यात्री कहा जायेगा।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कन्याकुमारी में होने वाले उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें चन्द्रमोहन जी निवास पर कांग्रेस जन भी शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा, धार्मिक समाजिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय धीर, एडवोकेट नवीन बंसल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप गर्ग, अंकुर बिशनोई,अजय सूद साईं , जेरथ बेनीवाल ,विनोद कुमार,राहुल कुमार रहे मौजुद|