आर पी डब्लू न्यूज़ / राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
कुरुक्षेत्र 7 सितंबर:-देश में पहली बार हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर विश्व विख्यात धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का सन्नहित सरोवर के तट पर महाआरती हुई। जिसके घंटे और घड़ियाल सब बनारस से मंगवाए गए और जब हुई महाआरती तो जगमग हो उठी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र।


वामन द्वादशी के मेले पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शुरू हुई महाआरती जिसका जिम्मा उठाया ब्राह्मण एवं तीर्थों द्वार सभा ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जहा पर भगवान् श्री कृष्ण के मुखारविंद से गीता की उत्त्पति हुई उसी धरा पर अब सन्नहित सरोवर पर आरती शुरू की गई है जिसका बीड़ा उठाया है ब्राह्मण एवं तीर्थ द्वार सभा ने अब रोजाना होगी सन्नहित सरोवर के तट पर महाआरती सन्नहित सरोवर के तट पर हरिद्वार – वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर रोजाना सायंकालानी होगी यहां भी बनारस में होने वाली गंगा जी की आरती की तर्ज पर महाआरती शुरू की गई है जो निरंतर चलती रहेगी।
महा आरती में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की शिरकत और कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का पर्यटन आगे बढ़ेगा और हरिद्वार बनारस की तर्ज पर विश्व विख्यात सरोवर संन्नहित सरोवर पर महाआरती शुरुआत की गई है