October 21, 2024

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रदेश की मनोहर सरकार पर साधा निशाना कहा प्रदेश की सरकार ने शिक्षा का निजीकरण किया है।, हरियाणा प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद करने में अध्यापकों की कमी होने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आंदोलन छेड़ा है

0
Sponsored

आर  पी डब्लू  न्यूज़ / राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


कुरुक्षेत्र 7 सितंबर:- पिपली रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि  प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा में सुधार लाएं जिन सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं वापस लिया जाए और टीचर की भर्ती तुरंत प्रभाव से की जाए टीचर की भर्ती से स्कूली शिक्षा में सुधार आएगा।

Sponsored

हरियाणा प्रदेश जो बेरोजगारी में नंबर वन पर है हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी में भी कमी आएगी और यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा

आज हरियाणा प्रदेश नंबर एक पर गिना जाता हैं मगर शिक्षा के इस फैसले की वजह से कही हमारा हरियाणा प्रदेश अशिक्षा में नंबर वन ना हो जाए

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा(मध्य)

प्रदेश के मुखिया सरकारी स्कूलों को बचाए शिक्षा के आंदोलन को बचाने की शुरुआत धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से की गई है इसके बाद हरियाणा प्रदेश के उन स्कूलों में जाएंगे जिन स्कूलों को सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है जाकर वहां की पंचायत ग्रामीण में स्कूली बच्चों से मिलकर इस आंदोलन की मुहिम में जोड़ेंगे ताकि सरकार के सामने अपनी आवाज रख सकें

हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में युवा कांग्रेस जाएगी और इस मुहिम से प्रदेश भर के लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा और बिगड़ती शिक्षा को बचाया जा सके आज सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा ना मिलने की वजह से ही लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवा रहे हैं

कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 14 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं आज हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के बाहर बच्चे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं

हमारे आरटीआई के जवाब से दी गई जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार में सिर्फ प्रदेश के अंदर 8 ही स्कूल खोले हैं आरटीआई के आंकड़े हैं आज सरकारी स्कूलों को बंद करने का लिखित निर्देश दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed