आर पी डब्लू न्यूज़/राज्य ब्यूरो राजीव मेहता
यमुनानगर, 09 सितंबर:- बढ़ती सड़क घटनाओं को रोकने के लिए जिला यमुनानगर पुलिस प्रशासन लगातार आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करता है। लेकीन इसके बावजूद भी आमजन विशेषकर युवा वर्ग यातायात नियमों को तोड़ता है। इसी कडी में जिला यातायात पुलिस ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर वाहनों की चेकिंग के लिए टीम तैनात की।

यातायात पुलिस के जांच अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि उनका अधिकतर प्रयास रहता है। कि आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों के चालान करना हमारा उद्देश्य नही रहता। लेकिन इसके बावजूद भी ज्यादा कर लोग रेड लाइट जंप करना, हेलमेट ना पहनना, बाइक पर ट्रिपल सवारी लेकर चलना, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करना आदि मुख्य रूप से नियमों की उल्लंघना करते है। जिसके कारण इनके चालान करने पड़ते हैं। ताकि वे भविष्य में गलती ना करें। उनका प्रयास यही रहता है की जितने अधिक से अधिक लोग जागरूक होंगे उससे सड़क दुर्घटनाएं ईटी कम होंगी। और यही पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 चालान प्रति दिन काटे जाते हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी आमजन को अपील की कि सभी यातायात नियमों की पालना करें। अपने वाहन के कागज अपने साथ या अपने मोबाइल में रखें। कहीं भी किसी भी जगह जांच के दौरान उन्हें कोई परेशानी ना हो। उन्होंने लोगों कहा कि युवा वर्ग हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, बाइक पर ट्रिपल राइडिंग ना करें, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग ना करें, रेड लाइट जंप ना करें।