आर पी डब्लू न्यूज़/ राज्य ब्यूरो राजीव मेहता
- सड़क पर खड़े पानी में से शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण
- बच्चे भी दो-दो फुट पानी में से होकर पहुंचते हैं स्कूल
- अब खबर हरियाणा के यमुनानगर से, जहां लोगों को अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए और अर्थी को कंधों पर उठा कर गंदे पानी से गुजरना पड़ता है।
यमुनानगर 11 सितम्बर:-यमुनानगर नगर निगम का वार्ड नंबर 12 का कामी माजरा गांव का नजारा । यहां किसी की मृत्यु होने पर सड़क पर खड़े कई कई फुट पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। आज इसी गांव के जागीर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाने लगा तो मुख्य रास्ते में कई कई फुट पानी था। कोई और रास्ता ना होने के चलते मजबूरी में गांव वासी इसी रास्ते से होकर शव को कंधों पर उठाये ले जाने को मजबूर थे।
इसी गांव के रहने वाले लोगो का कहना है कि इस पानी की समस्या को लेकर वह कई बार नगर निगम के पार्षद व अधिकारियों के यहां चक्कर लगा चुके हैं। थोड़ी सी वर्षा में कई कई फुट पानी भर जाता है। 12 महीने गांव से निकलने वाली सड़क पर पानी खड़ा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि आने जाने के लिए सड़क बनाई गई, लेकिन पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया। जिसके चलते इस सड़क पर 12 महीने पानी खड़ा रहता है। आसपास की नाली का गंदा पानी भी इसी सड़क पर आ जाता है, जिसके चलते लोग बाइक समेत सड़क पर गिर भी जाते हैं, चोटिल हो जाते हैं।
इसी पानी से निकलकर बच्चे स्कूल जाते हैं। अक्सर वह स्कूल में भीगे कपड़ों में पहुंचते हैं, बीमार हो जाते हैं। ठीक होने के बाद फिर से उनका आने जाने का यही रास्ता रहता है।

वहीं नगर निगम के मेयर मदन चौहान का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अचानक तेज वर्षा आई जिसके चलते पानी निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए जल्दी ही प्रोजेक्ट बनाकर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
नगर निगम के मेयर मदन चौहान भी मानते हैं कि इसी गांव कामी माजरा की ही नहीं और कई गांव में भी पानी निकासी की दिक्कत है। इन सब की स्थाई समस्या का समाधान किया जाएगा, इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैदेश की आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी कई मामलों में हम काफी पिछड़े हुए हैं। पानी में अर्थी ले कर ले जाते इस तरह के मामले काफी गंभीर हैं।