आर पी डब्लू न्यूज़/ राज्य ब्यूरो राजीव मेहता
यमुनानगर, 13 सितंबर:-भारतीय किसान यूनियन जिला यमुनानगर के किसानों ने छछरौली खंड के किसान नेता सुखदेव सलेमपुर की गिरफ़्तारी करने की पुलिस की मांग के विरोध में मगंलवार को जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग जगाधरी के विश्रामगृह पर इकट्ठा होकर धरना प्रर्दशन किया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान भी विशेष रूप से शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि 2021 में सलेमपुर बांगर गांव में जगमग योजना का विरोध कर रहे किसान यूनियन के नेता सुखदेव सलेमपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि गांव वालों का विरोध था कि जब तक सलेमपुर बांगर से भेडथल तक की सड़क नहीं बनती तब तक जगमग योजना का विरोध रहेगा। विरोध कर रहे सुखदेव के खिलाफ बिजली विभाग ने मामला दर्ज करा दिया था। जिसको लेकर पुलिस सुखदेव को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने लगी। जिसको लेकर 2 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में एसई कार्यालय यमुनानगर का घेराव किया गया। और वहां पर एसई तथा डीएसपी हेडक्वार्टर ओर एक्शन पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में फैसला हुआ था कि जब तक सड़क नहीं बनती गांव के मीटर बाहर नहीं निकाले जाएंगे।और सुखदेव के खिलाफ दर्ज केस को भी रद्द कर दिया जाएगा।जिसको लेकर सदर थाना जगाधरी के थाना प्रभारी सुखदेव को थाने मे पेश होने पर मजबूर कर रहे हैं। और बार-बार फोन कर रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष रतन मान का कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनती और मीटर बाहर नहीं लगते तब तक गिरफ्तारी के मामले मे कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के पुलिस उप अधीक्षक और बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता ने लिखित रूप से दिया हुआ है कि ना तो सुखदेव को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ दर्ज केस रद्द किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 19 सितंबर से हर दिन 11किसान अपनी गिरफ्तारी देंगे जिनमें महिलाएं व बच्चें भी शामिल रहेंगे। और अगर फिर भी दर्ज केस वापिस नही हुआ तो प्रदेश स्तर पर भी गिरफ्तारियां दी जायेंगी।
आज इस मौके पर संदीप संखेड़ा जिला उपाध्यक्ष,नायबसिंह बटेढी प्रधान बिलासपुर, सुभाष हरतोल,दलबीर कैल,अमरजीत सलेमपुर विनोद डांगी,करण चांनना रादौर,जसबीर सरपंच सलेमपुर बांगर,किरणपाल, सुबेसिंह बटेढी,नायब सलेमपुर,रणधीर सिह, मामराज मुंडाखेडा आदि किसान मौजूद थे।