सड़कों की हालत खस्ता होने के चलते और 2 दिन की हुई बरसात के बाद टूटी सड़कों में पानी भरने से कई दुर्घटनाएं हो गई,गुस्साए लोगों ने संख्या में इकट्ठा होकर आज दोपहर को सहारनपुर-अंबाला मार्ग के जोड़ियां गुरुद्वारे के नजदीक जाम लगाया
यमुनानगर, 17 सितंबर :- जिले भर में सड़कों की हालत खस्ता होने के चलते और 2 दिन की हुई बरसात के बाद टूटी सड़कों में पानी भरने से कई दुर्घटनाएं हो गई। जिस पर शनिवार को कई वाहनों के साथ-साथ लोगों को भी चोटें आई। इस पर गुस्साए लोगों ने संख्या में इकट्ठा होकर आज दोपहर को सहारनपुर-अंबाला मार्ग के जोड़ियां गुरुद्वारे के नजदीक जाम लगा दिया। जिसके चलते शहर के अंदर के इस मुख्य मार्ग में आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साएं लोगों का कहना था ट्विन सिटी की सड़कें पूरी तरह से हुई है। और खड्डों में कहीं-कहीं सड़क नजर आती है। लोगों ने बताया कि आज यहां पर सुबह से 2 ऑटो रिक्शा, 2 ई-रिक्शा व एक महिला एक्टिवा पर अपने बच्चे सहित पानी भरे गड्ढे में गिर चुकी है जिनको बहुत चोटें आई है। जिसके चलते हमें यह जाम लगाना पड़ा ताकि सोया हुआ प्रशासन नींद से जाग जाए।
मनदीप सिंह
मनदीप सिंह रोड छप्पर ने कहा कि सरकार के वादे झूठे और जुमले की तरह है। लोगों के सामने सच्चाई हैं। सरकार और प्रशासन फोटो खिंचा कर अखबारों में झूठी खबरें देता है। जमीनी स्तर पर सच्चाई यही है कि लोग अपनी जान गवां रहे हैं। और प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। उनका कहना था कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को हम लंबे समय से कई बार अवगत करवा रहे हैं। लेकिन जनता की कोई सुनवाई नहीं है।
मौके पर लोक निर्माण विभाग के अभियंता अत्री ने कहा कि 2 दिन में यहां पर कच्चा पैच वर्क कर दिया जाएगा। और जल्द ही इस सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। वही फरकपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने कहा कि उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक व जिला उपायुक्त से बात की है और सोमवार को लघु सचिवालय में इस समस्या को लेकर बातचीत कर समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने दोपहर को 3 घंटे से का जाम लगाया। जिससे शहर से अंदर और बाहर से आने वाले वाहनों का जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।