आर पी डब्लू न्यूज़
- श्रीमद् भागवत कथा मैं पहुंचे यूपी से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ,
- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस पर साधा निशाना,
- राहुल गांधी पहले अपनी कांग्रेस जोड़ो यात्रा चलाएं जो कांग्रेस छोड़ कर भाग रहे हैं पहले उन को जोड़ें,
- लोकसभा 2024 के चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में हम लोकसभा की तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेंगे,
- जो चोरी और भ्रष्टाचार करेगा और अर्गनल तरीके से संपत्ति जोड़ेगा वो ही ED की जांच से डरेगा – सांसद संगम लाल,
- अखिलेश की पदयात्रा पर भी कसा तंज,

रेवाड़ी 20 सितम्बर:- ई डी एक स्वतंत्र एजंसी है जो भी गलत काम करेगा,भ्र्ष्टाचार करेगा,अनर्गल कार्य करेगा तो ई ड़ी अपना काम करेगी और उनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चलेगा यह कहना है उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से सांसद संगम लाल गुप्ता का जो रेवाडी में चल रही साध्वी जया किशोरी की भागवत कथा का अमृतपान करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तरप्रदेश में महिलाएं असुरक्षित थी व्यापार नाम की चीज नहीं थी गुंडा राज था लेकिन अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में गुंडे पलायन कर चुके हैं और कुछ जेल में हैं तो कुछ ऊपर जा चुके हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस पर साधा निशाना ओर कहा पहले राहुल अपने घर को तो जोड़ लें जहां से उनके अपने ही घर छोड़ छोड़ भाग रहे हैं, भारत तो मोदी जी ने जोड़ ही रखा है। अब 2024 में भाजपा 300 सीटें जीतकर फिर से सत्ता कायम करेगी इसमें कोई संदेह नहीं।
अखिलेश की पदयात्रा पर कहा अखिलेश के पास नहीं है कोई काम इसलिए उनका टहलना भी जरूरी है और वैसे भी अखिलेश सपनों की दुनियां में रहते हैं और सपनों में ही सरकार बनाने की बात करते हैं अब उत्तरप्रदेश की जनता उन्हें नकार चुकी है।
कहा भाजपा ने राम मंदिर बनाने का शुभारंभ किया 2023 में राम मंदिर देश को समर्पित करेंगे।

उनके साथ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल भी पधारे। गुप्ता ने कहा कि देश मे वैश्य समाज हिन्दू संस्कृति व धर्म को बढावा देने में अग्रणीय रहा है। चाहे श्रीमद्भागवत कथा हो या फिर कोई और धार्मिक आयोजन। कथा सुनने से जीवन का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि जया किशोरी जी का कथा आयोजन जिस प्रकार से वैश्य समाज ने भव्यता से कराया है आयोजक बधाई के पात्र हैं। कई बार मनुष्य अपने व्यवसाय या परिवार से व्यथित होता है मगर कथा के श्रवण से उसे नई ऊर्जा मिलती है।