March 15, 2025

कष्ट निवारण समिति की बैठक, श्रम मंत्री ने सुनी समस्याएं, समिति में 12 परिवाद रखे गए थे, मौके पर 9 समस्याओं का किया समाधान, 3 पेंडिंग

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़ / अभिषेक ठाकुर


  • कष्ट निवारण समिति की बैठक
  • श्रम मंत्री ने सुनी समस्याएं
  • समिति में 12 परिवाद रखे गए थे
  • मौके पर 9 समस्याओं का किया समाधान, 3 पेंडिंग
  • किसान के मुआवजे से संबंधित एक समस्या का समाधान 15 दिन के अंदर पूरा करने की बात मंत्री ने की
अनूप धानक श्रम एवं रोजगार मंत्री हरियाणा सरकार

भिवानी 22 सितम्बर:-भिवानी में आज  श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक पहुंचे और उन्होंने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में आमजन की समस्याओं के 12 परिवाद रखे गए थे। जिनमें से 9 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है।

Sponsored

इस मौके पर मंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार के अनाज के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीद करेगी तथा बाजरे के लिए  विचार विमर्श किया जा रहा है।वहीं मंत्री से  सड़कों के गड्डो के भरे जाने का आश्वासन पिछली कष्ट निवारण समिति की बैठक में  दिया गया था इस पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा अभी इस समस्या से अवगत करवाया है उसका समाधान जल्द ही करवाया जाएगा यह समस्या उपायुक्त के संज्ञान में डाल दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *