March 15, 2025

हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख  के लगभग पानी यमुना नदी में छोड़े जाने से इंद्री हल्के में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ सोहन धानिया


करनाल 27 सितम्बर:-हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख  के लगभग पानी यमुना नदी में छोड़े जाने से इंद्री हल्के में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है|  हजारों एकड़ में यह पानी घुस गया है जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है|  इस बाढ़  की सूचना किसानों को पहले नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उनके खेतों में ही उनके डीजल इंजन मोटर और अन्य सामान पानी में डूब चुका है जिसको लेकर के किसान काफी चिंतित हैं|

Sponsored

किसान अपनी फसल व  अपने सामान को देखने के लिए जान जोखिम में डाल कर  वह अन्य साधनों के माध्यम से अपने खेतों में जा रहे हैं प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार के कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं|  किसानों का कहना है कि लगातार चल रही बरसात से पहले ही किसानों की फसलों में पानी खड़ा हो गया था अब रही कैसी कसर यमुना नदी के बाढ़ ने कर दी है जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं यमुना नदी की आई बाढ़ से फसलों के ख़राब होने  से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छाई हुई हैं|

 राम कुमार कश्यप विधायक इंद्री

इस बाढ़ की सूचना मिलते ही इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों का आश्वासन दिया कि इसकी स्पेशल गिरदवारी  की जाएगी और जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उन किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा विधायक ने कहा कि यमुना नदी में अधिक पानी आ जाने से यह पानी हजारों की एकड़ में फसलों में घुस गया है जिसकी वजह से उनकी फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री से भेंट करके जल्द ही मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *