आर पी डब्लू न्यूज़/ राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता

यमुनानगर,02 अक्टूबर:- रसोई में खेलते हुए 3 वर्षीय बच्चे पर गर्म चाय गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई। मृतक बच्चे की पहचान आहात निवासी अमादपुर के रूप में हुई।
बुडिया पुलिस थाना के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया मृतक बच्चे के पिता इमरान ने पुलिस को जानकारी दी कि 2 सितंबर की शाम को उसकी पत्नी रसोई में चाय बना रही थी। उनका बेटा आहात रसोई खेल रहा था कि गर्म चाय के पतीला पर इसका हाथ लग गया और गर्म चाय इसके शरीर पर गिर गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां कल दोपहर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई।