आर पी डब्लू न्यूज़/ ब्यूरो रिपोर्ट


पलवल 2 अक्टूबर:-पलवल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंचायत भवन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रोटरी क्लब पलवल संस्कार
रोटरी कल्ब पलवल संस्कार के प्रधान अनूप पाराशर ने कहा कि राष्टï्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। देश को आजाद कराने के लिए गांधी जी ने देश के नागरिकों को एकजुट किया। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्हीं की बदौलत हम सभी लोग खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने देश को मजबूत करने के लिए लोगों को एकजुट कर देश के विकास को गति प्रदान की।

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश मित्तल ने कहा कि गांधी जी जयंति के अवसर पर पलवल शहर में स्थापित गांधी जी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी के जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। गांधी जी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हमें सत्य और अंहिसा पर चलने का मार्ग दिखाया।

स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि गांधी जी ने स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढाने के लिए स्वच्छता जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें ताकि बीमारियों को दूर भगाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपननाना चाहिए।