October 17, 2024

करनाल पहुंची कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं पूर्व हरियाणा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा।करनाल की जाट सभा धर्मशाला में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल,

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ सोहन धानिया


करनाल पहुंची कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं पूर्व हरियाणा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा।करनाल की जाट सभा धर्मशाला में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल, बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई है। चंद्रमोहन बिश्नोई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन

करनाल 2 अक्टूबर:-करनाल की जाट सभा धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य कुमारी शैलजा ने शिरकत की। उनके साथ मुख्य रूप से असंध कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई तथा कांग्रेस पार्टी के स्थानीय और अन्य जिलों से पहुंचे कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sponsored
कुमारी सैलजा, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी देश में चल रहे कई मुद्दों को लेकर लोगों के बीच भारत जोड़ो यात्रा के रूप में पहुंच रहे हैं। उसी प्रकार सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी लोगों के बीच पहुंचने का काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में आज करनाल की जाट सभा धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है तथा इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया गया है।

कुमारी शैलजा ने कहा की मलिकार्जुन खाड़के को अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी क्योंकि राजनीति में खाड़के का लंबा अनुभव रहा है जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। कांग्रेस में अब खडके के अध्यक्ष बनने बड़ा बदलाव आएगा।

मंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि शराब के दाम कम है और अन्य जरूरी चीजों के दाम कहीं अधिक हैं रिजर्व बैंक द्वारा इंटरेस्ट रेट बढ़ाए जाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंटरेस्ट रेट बढ़ाए जाने से ईएमआई बढ़ जाएगी और जो लोग जरूरत का सामान किस्तों पर लेते हैं उन्हें महंगाई के साथ-साथ इस समस्या से भी गुजरना पड़ेगा।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुमारी शैलजा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में जो भ्रष्टाचार फैला हुआ है वह न केवल तहसीलदार तक सीमित है बल्कि यह सबको समझ में आता है कि मामला इससे कहीं अधिक बड़ा है।

कुमारी शैलजा ने आदमपुर के चुनाव के लिए कहा कि कांग्रेस पार्टी आदमपुर के उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कुमारी शैलजा ने माना कि प्रदेश में संगठन का चुनाव लंबे समय तक नही होना, पार्टी की एक सबसे बड़ी कमजोरी रही है कि कांग्रेस पार्टी इतने लंबे समय तक अपने कार्यकर्ता को उसकी पहचान नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इस कमी को दूर करेगी।

दलित मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि वह और खडके दलित परिवार से आए हैं लेकिन पार्टी इस को लेकर उन्हें अध्यक्ष के रूप में नहीं देख रही है बल्कि उनके अनुभव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed