October 17, 2024

बाल्मीकि जयंती मनाने से नहीं होगा सफाई कर्मचारियों का भला, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया आंदोलन का ऐलान

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ ब्यूरो रिपोर्ट


  • बाल्मीकि जयंती मनाने से नहीं होगा सफाई कर्मचारियों का भला
  • नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया आंदोलन का ऐलान
  • 11 व 12 अक्टूबर को करेंगे सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल
  • 19 व 20 अक्टूबर को होगी प्रदेश व्यापी हड़ताल
  • सरकार द्वारा मांगे न माने जाने से गुस्सा है नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी
राजपाल, संगठन सचिव नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा
रोहतक 6 अक्टूबर:- प्रदेश के नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगे ना माने जाने के विरोध में सरकार से गुस्सा है। उनका कहना है कि सरकार बाल्मीकि जयंती मनाने जा रही है। लेकिन जयंती मनाने से सफाई कर्मचारियों का भला नहीं हो सकता। इसलिए प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। अन्यथा 11 व 12 अक्टूबर को भूख हड़ताल होगी और 19 व 20 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। यह ऐलान नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठन नेता राजपाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बाल्मीकि जयंती मनाने जा रही है। लेकिन उसका कोई औचित्य नहीं है। क्योंकि उस समाज से संबंधित लोग प्रदेश में नगर पालिका, नगर निगम तथा नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। लेकिन हरियाणा सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग तथा इन कर्मचारियों को सुविधाएं देने की मांग शामिल है। यही नहीं  कौशल रोजगार योजना ने तो उनके रोजगार पर ग्रहण लगा दिया है। इसलिए इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। साथ ही उनका कहना था कि वे सरकार के विरोध में 11 व 12 अक्टूबर को 1 दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे और अगर सरकार ने फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी तो 19 वह 20 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे और यह हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed