आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर
भिवानी, 07 अक्टूबर:- बढ़ते हुए साइबर क्राइम को रोकने के लिए व बच्चो को जगरूक करने के उद्देश्य से अब हरियाणा के स्कूलों में साइबर ठगी के बारे में बच्चो को जगरूक किया जयेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा परियोजना ने प्रदेश भर के स्कूलों में पत्र लिखा है, साथ ही कहा है कि महीने के पहले बुधवार को साइबर के बारे मे बच्चो को जानकारी उपलब्ध करवाए।


बढते हुए साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब स्कूल शिक्षा परियोजना ने नया कदम उठाया है। प्रदेश के स्कूल के बच्चे अगर जागरूक होंगे तो फिर वे घर मे भी जागरूकता फैला देंगे जिससे साइबर ठग अपने मकसद में कामयाब नही हो पाएंगे।
ठगों के मकसद को फेल करने के उद्देश्य से ही विभाग ने ऐसा किया है। अब ठग लोगो को नही लूट पाएंगे क्योंकी थोड़ी सी सावधानी ही ठगों को परास्त कर सकती है। विभाग के आदेशों के बाद स्कूलों में बच्चो को जागरूक करने का कार्य शुरू हो गया है।
भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी रामावतार शर्मा ने बताया कि विभाग का आदेश मिला है। आदेश की पालना के लिए जिले भर के स्कूलों में इसे भेज दिया गया है। स्कूलों में बच्चो को जागरुक करने का कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की अच्छी पहल है। बच्चे जागरूक होंगे तो समाज भी जागरूक होगा और साइबर ठगी भी रुकेगी।


वही अध्यपको ने भी स्कूलों में साइबर क्राइम के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। अध्यापको का कहना है कि आदेश की पालना में साइबर ठगी के बारे में जागरूकता फैलानी शुरू कर दी है।
वही बच्चे भी इसे काफी अच्छा मान रहे है। उनका कहना ही कि साइबर क्राइम के बारे में जागरूक होने के बाद वे किसी के झांसे में नही आएंगे और ठगी से बच जाएंगे।