March 16, 2025

हरियाणा में बजा पंचायती चुनाव का बिगुल, 2 नवंबर को वोटिंग इसी दिन हार जीत का फैसला

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता

यमुनानगर 7 अक्टूबर:- हरियाणा में पंचायत चुनाव की तारीखों का आखिरकार ऐलान हो गया है. अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है क्योंकि गांवों में लंबे समय से विकास के काम रुके पड़े थे जो अब रफ्तार पकड़ेंगे. चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की

Sponsored

2 नवंबर से सरपंच और पंच के लिए प्रदेश के 10 जिलों में वोट डाले जाएंगे

शंकर गोयल, जिला पंचायत अधिकारी, यमुनानगर

हरियाणा में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है. चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। 2 नवंबर से सरपंच और पंच के लिए प्रदेश के 10 जिलों में वोट डाले जाएंगे और उसकी दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी होगा। पहले फेज में यमुनानगर के अलावा महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, नूंह, पानीपत, पंचकूला, झज्जर, जींद, कैथल और भिवानी जिलों के ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी. यमुनानगर जिला पंचायत अधिकारी शंकर गोयल ने बताया कि चुनावों को लेकर हमारी तैयारी पूरी है।
महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का बराबर का हक दिया गया
यमुनानगर में कुल 490 पंचायतें हैं और मतदाताओं की संख्या करीब 5 लाख 15 हजार है। वहीं बूथों का कुल आंकड़ा 669 है। जिले में कुल 18 जिला परिषद की सीट है। यमुनानगर में महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का बराबर का हक दिया गया है। एससी और बीसीए के लिए भी सीटें रिजर्व की गई हैं।

हरियाणा में पंचायती चुनाव करीब पौने दो साल की देरी से होंगे। पंचायत चुनाव की देरी को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था जो अब जाकर कम होगा। हांलाकि प्रशासन ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है अब इंतजार 2 नवंबर का है जब वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *