October 18, 2024

सिर पर पत्थर या ईंट से वार कर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, मात्र 3 दिन मे सुलझा दी ब्लाइंड मर्डर की गुथी!

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


यमुनानगर 09 अक्टूबर:- शहर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास गली में 48 वर्षीय सुरेश का शव मिला। उसके सिर पर पत्थर या ईंट से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने उसकी हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह है मामला था जो ब्लाइंड मर्डर था। लेकिन पुलिस ने मात्र 3 दिन में ही सुलझा दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Sponsored
थाना शहर प्रभारी कमलजीत सिंह

थाना शहर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी, कि हत्या का आरोपी बस स्टैंड के सामने मार्केट में घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर कुशल पाल एएसआई संदीप सिंह, की टीम ने मौके पर जाकर। वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान बैंक कॉलोनी शिवपुरी बी निवासी इंद्रजीत के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये है पूरा मामला –
आजाद नगर कालोनी निवासी सुरेश वैल्डिंग का कार्य करता था। वह अपने भाई वेद के पास रह रहा था। उसके पास दो बेटियां व एक बेटा है, लेकिन उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। जिस वजह से पत्नी काफी पहले बच्चाें को लेकर जम्मू चली गई थी। इसके बाद से ही वह अकेला यहां रह रहा था। कभी वह पेपर मिल, तो कभी आजादनगर में भाई के पास रहता। मृतक के भाई वेद ने बताया कि सुरेश अक्सर देर रात घर आता था। 5 अक्टूबर को रात को भी वह घर पर नहीं आया। सुबह उन्हें पुलिस से पता लगा। जिसके बाद उन्होंने सुरेश के शव की शिनाख्त की।
पत्थर से वार कर कर दी हत्या –
थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सुरेश व इंद्रजीत दोनों दोस्त हैं उन्होंने दशहरे वाले दिन शराब पी और उसके बाद कैंप में दशहरा देखने चले गए वापस आने के बाद इंद्रजीत का किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया। मृतक सुरेश ने बीच-बचाव करा दिया लेकिन इंद्रजीत ने सुरेश के साथ इस बात को लेकर गाली गलौज की की उसने झगड़े में उसका साथ नहीं दिया। इसी को लेकर वर्कशॉप रोड सड़क किनारे सुरेश शराब के नशे में जमीन पर लेट गया और इंद्रजीत ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed