आर पी डब्ल्यू न्यूज/ राज्य ब्यूरो चीफ राजीव मेहता
कुरुक्षेत्र/ शाहबाद 11 अक्टूबर:- कुरुक्षेत्र के उपमंडल शाहाबाद में नगर पालिका शाहबाद के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने पक्के करने की मांग को लेकर पिछले कई काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। वही आज कच्चे सफाई कर्मचारियों ने पक्के करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।



भुख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन को पक्का किया जाए लेकिन अभी तक उनको पक्का नहीं किया गया। वहीं उन्हें कौशल विकास निगम में भी अपना शोषण बताते हुए कहा कि उसमें भी उनका शोषण किया जाएगा इसलिए उनको पक्का किया जाए।