वकील सुखबीर शर्मा के मुंशी की कर दी गई हत्या
आर पी डब्ल्यू न्यूज/ ब्यूरो रिपोर्ट

पानीपत 17अक्टूबर:-पानीपत के वकील सुखबीर शर्मा के मुंशी की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात दिल्ली परलेल नहर से मुंशी का शव बरामद हुआ। उसके साथ रस्सी से बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि एक राहगीर ने मुंशी को नहर से बाहर निकाला, उस समय उनकी सांसे चल रही थी। राहगीर ने उनकी डायरी से नंबर लेकर पूर्व प्रधान सुखबीर शर्मा और दामाद को सूचना दी। मुंशी को असन्ध रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सोनीपत के खेड़ी गुज्जर का रहने वाला 52 साल का भोपाल सिंह पानीपत में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखबीर शर्मा के पास 25 साल से मुंशी का काम करता था। वह शाम करीब 4:30 बजे पानीपत कोर्ट से घर के लिए निकला था। इस बीच एक राहगीर ने भोपाल सिंह के दामाद सुशील के पास फोन कर| भोपाल सिंह के नहर में मिलने की सूचना दी। भोपाल सिंह के चाचा ने बताया कि उनके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और उस समय उनकी सांसे चल रही थी। उन्हें असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल लेकर गए, जहां पर वह भी पहुंच गए। इलाज के दौरान भोपाल की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई की किसी ने हत्या की है।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी शाकुन्त राज ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि भोपाल सिंह का किसी के साथ पैसों का लेन-देन था, भोपाल सिंह ने बताया था कि उसने किसी से पैसे लेने है, लेकिन वह टाल मटोल कर रहा था। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।