आर पी डब्ल्यू न्यूज/ डिवीजन ब्यूरो चीफ राजीव मेहता

यमुनानगर-18 अक्टूबर:-हरियाणा सरकार द्वारा आंदोलनकारी कर्मचारी नेताओं,शिक्षक के विरुद्ध की जा रही |उत्पीड़न की कार्यवाहीयों को रद्द करने,विभागीय संगठनों की समस्याओं के समाधान करने एवं पेंशनरज व फैमली पेंशनरज की बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करने को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने उपायुक्त कार्यालय के सामने नई अनाज मंडी में जिला प्रधान महीपाल सौदा की अध्यक्षता में इकट्ठे होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सुशील कुमार को सौंपा| इस प्रदर्शन में तमाम विभागीय संगठनों के कर्मचारियों ने भाग लिया| कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज द्वारा किया गया| इस मौके पर मुख्य तौर से उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व किसान सभा के जिला प्रधान जनरल सिंह सांगवान व राज्य नेता नरेंद्र काम्बोज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया आंदोलनरत डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान सहित चार नेताओं का निलंबन व कैथल के शिक्षक पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है| उन्होंने बताया कि भाजपा जेजेपी गठबंधन की सरकार कर्मचारी संगठनों की बात सुनने की बजाएं तानाशाही पर उतर आई है मंत्री व अफसरशाही कान बंद कर बैठे हैं| सरकार से हुए समझौते में फेंसलो को लागू करने व विभागों के के मुखिया से बात करने के लिए संगठनों को आंदोलन करना पड़ता है| वीएलडीए(VLDA) के जिला प्रधान ने बताया कि डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन 2017 में मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर, 1 जुलाई से पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक पंचकूला के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना कर रहे हैं| सरकार ने फैसले को लागू करने की बजाय एसोसिएशन के राज्य प्रधान विजेंद्र बेनीवाल सहित तीन अन्य आंदोलनकारी कर्मचारी नेताओं को निलंबित कर दिया है| इसके अलावा कैथल में सरकार की शिक्षा विभाग में लागू की गई चिराग योजना का विरोध करने पर शिक्षक सुरेश द्रविड़ पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है| जिस कारण से आज प्रदेश भर का तमाम कर्मचारी में भारी गुस्सा पनप रहा है उन्होंने बताया वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 41 नगरपालिका कर्मचारी संघ ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन रोडवेज वर्कर्स यूनियन समेत अन्य विभागीय संगठन के फैसले लागू करवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं| सर्व कर्मचारी संघ ने हरियाणा सरकार को दो टूक कहा कि फौरन समस्याओं का समाधान किया जाए वरना सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अगले 12 से 14 नवंबर 2022 कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य सम्मेलन में निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेगा| इस अवसर पर नगर पालिका शाखा प्रधान विक्की पारचा, सचिव प्रिंस,पीडब्ल्यूडी के जिला प्रधान किशोर कुमार जिला सचिव प्रेम प्रकाश, राज्य नेता नरेंद्र कंबोज,सीटू नेता रोशन लाल,पशुपालन विभाग से मोंटी,वीएलडीए से शमशेर सिंह,स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन से सुमित ऋषि, विजय कुमार,बिजली विभाग से राजेश कुमार व करण पवार,रिटायर्ड संघ से सोमनाथ,जोत सिंह आदि भी उपस्थित रहें।