आर पी डब्लू न्यूज़/डिविजन ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर:- इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन इरादा के तत्वधान में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा कल गांव मिर्जापुर में विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत के तहत सतर्कता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव मिर्जापुर के स्वयं सहायता समूहों की लगभग 60 महिलाओं ने भागीदारी की, कार्यक्रम में मंच का संचालन इरादा के कार्यक्रम अधिकारी दीपक मुद्गगील द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ कार्यालय से वैज्ञानिक डॉ दीपक व कार्यक्रम अधिकारी अनुष्का पहुंचे।
डॉक्टर दीपक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्य निष्ठा पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है और भ्रष्टाचार के अस्तित्व कारणों और गंभीरता और समग्र रूप से समाज के लिए इसके द्वारा उत्पन्न खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए आई एस आई मार्क के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वह बताया कि किस प्रकार हम आई एस आई मार्क की पहचान कर सकते हैं साथ ही उन्होंने आभूषण पर लगने वाले हॉल मार्क के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी अनुष्का ने प्रतिभागियों को बी एस आई केयर ऐप के बारे में बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस ऐप का प्रयोग कर हम हॉल मार्क की जांच कर सकते हैं वह साथ ही किस प्रकार हम गलत जानकारी पाने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इरादा के सचिव राजपाल पंचाल द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में सबसे बड़ी रुकावट भ्रष्टाचार है और जब हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे सचेत होंगे तभी हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकते हैं। जिसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई गई।