आर पी डब्लू न्यूज़/डिविजन ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता

अम्बाला 21 अक्टूबर:- पंजाब में लगातार पराली जलाये जाने से रोकने पर विफल पंजाब सरकार को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आप सुप्रीमो केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल जी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं ये आज तक का उनका इतिहास रहा है। इतना गला फाड़ फाड़ कर दिल्ली में चिकते थे कि पंजाब का सारा पराली का प्रदूषण दिल्ली में आ रहा है। लेकिन इस बार उन्होंने एक भी ब्यान नहीं दिया है। उनकी जुबान लगता है सुख गई है। इस बारे में उनका जो महा ज्ञान था उस पर कोई कार्रवाही करते भी नजर नहीं आ रहे हैं। आज पंजाब में तुम्हारी सरकार है आज करो न उस पर आकर कार्रवाही। ये करते कुछ हैं कहते कुछ हैं।
पाटिल जी ने पता नहीं कौनसी गीता पढ़ ली–
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के बयान श्री कृष्ण ने महाभारत में जिहाद का पाठ पढ़ाया था, पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि पाटिल जी ने पता नहीं कौनसी गीता पढ़ ली। ये तो मशहूर हैं चीजें गढ़ने के लिए। गीता में तो इंसान को परमात्मा से मिलने का मार्ग दिखाया गया है।