October 21, 2024

अंबाला में आज भी जारी रही कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ डिविजन ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


इंदर सिंह , प्रवक्ता , सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा

अंबाला 26 अक्टूबर:अंबाला में आज भी जारी रही कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल !! पिछले 7 दिनों से चल रही है ये हड़ताल !! आज नगर निगम के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया!! कर्मचारियों का कहना है की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल ऐसे ही चलती रहेगी !!

Sponsored
शिव खोड़ा, उपप्रधान , सर्व कर्मचारी संघ

अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से प्रदेश भर के कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं इसी के चलते अंबाला के नगर निगम और नगर परिषद में भी पिछले 7 दिनों से कच्चे सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं और आज अंबाला शहर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया मीडिया से बातचीत करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि सरकार पिछले काफी समय से हमारी मांगे नहीं सुन रही है ।वे लोग  कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांग कर रहे हैं कौशल निगम रोजगार को भंग करने की मांग कर रहे हैं पर लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही और जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed