October 14, 2024

पुलिस से भिड़ीं दो महिला प्रदर्शनकारी, दोनों को आई हल्की चोटें, 8 दिन से हड़ताल पर हैं सफाई कर्मचारी

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ डिविजन ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


  • पुलिस से भिड़ीं दो महिला प्रदर्शनकारी, दोनों को आई हल्की चोटें, 8 दिन से हड़ताल पर हैं सफाई कर्मचारी
  • हड़ताली सफाई कर्मचारी जब पुलिस से भिड़े, दो को आई चोटे,  कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
  • यमुनानगर पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों में धक्कामुक्की
  • दो महिला प्रदर्शनकारियों को आई हल्की  चोटें
  • 2 महिलाओं ने ट्रैक्टर के आगे आकर किया जमकर प्रदर्शन
  • हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने किया ठेका प्रथा का विरोध
  • करीब 8 दिन से सफाई और दमकल विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं

यमुनानगर 26 अक्टूबर:-यमुनानगर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प हो गई|बीच बचाव में दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं| प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमने बुरे वक्त में काम किया है और सरकार हमारे काम को तवज्जो नहीं दे रही है

Sponsored
महिला प्रदर्शनकारी

यमुनानगर नगर निगम दफ्तर के बाहर शांतिप्रिय तरीके से धरने दे रहे सफाई कर्मचारियों का आक्रोश उस वक्त उबाल खा गया जब हड़ताली सफाई कर्मचारियों को इस बात की भनक लगी की कुछ अस्थाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए आए हैं…बस इस बात को लेकर प्रदर्शनकारी ने नगर निगम से यमुनानगर सिटी थाने को पैदल नाप दिया और जमकर नारेबाजी की….दो महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली के आगे खड़ी हो गई और पुलिसकर्मियों से भिड़ गई इस झगड़े में दो महिलाएं को हल्की चोटें भी आई हैं कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया

कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी

विवाद को बढ़ता देखकर कई थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक बात भी नहीं मानी काफी देर बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस समझाने में सफल हुई..यमुनानगर सिटी थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने कहा अगर कोई मीटिंग होगी तो उन्हे जानकारी दे दी जाएगी

गौरतलब है कि बीते 8 दिन से सफाई और दमकल विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जिससे शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है सफाई कर्मचारियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को सरकार के पास भेजा है हांलाकि अभी तक उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं फरमाया गया है अब देखना होगा सफाई कर्मचारियों का अगला कदम क्या रहता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed