March 15, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करनाल मुख्यमंत्री आवास के बाहर  मुख्यमन्त्री के कान खोलने के लिए ढोल बजाते हुए किया प्रदर्शन

0
Sponsored
आर पी डब्लू न्यूज/ सोहन धानिया

 करनाल 16 नवंबर:-आज करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों के लिए सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन एक अनोखे तरीके से किया गया जहां पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया कहा कि मुख्यमंत्री के कान खोलने के लिए हर ढोल नगाड़े बजाए गए हैं ताकि उनको करनाल के हालत के बारे में पता लग सके,  और भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर संज्ञान ले सके।

कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिलोचन सिंह

 कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आज प्रदर्शन  करनाल मे अपूर्व भृष्टाचार पर लगाम लगाने बारे, कानून व्यबस्था, लचर सफाई व्यबस्था, अनियंत्रित ट्रैफ़िक व्यबस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाये,विकास कार्य मे भेद भाव आदि मुद्दों पर मुख्यमंत्री को ध्यान दिलाया जायेगा। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने इन तमाम मांगों के बारे में कहा है।

Sponsored

 सरदार त्रिलोचन सिंह ने बोलते हुए कहा कि आज एक सांकेतिक धरना था ताकि हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल के विधायक मनोहर लाल खट्टर को इसके बारे में बताया जा सके. पिछले काफी समय से करनाल मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसमें कई बड़े कर्मचारी और अधिकारी पकड़े भी गए हैं। जब सीएम सिटी मैं ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तब हरियाणा का आप हिसाब लगा सकते हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जिले को भूल चुके हैं उनको याद दिलाने के लिए आज ही है ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया गया है ताकि वह इस पर गौर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *