October 21, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव वर्तमान सांसद रत्न लाल कटारिया पहुँचे अंबाला, जिला बार एसोसिएशन द्वारा किया स्वागत, वकीलों द्वारा कुछ मांग भी सांसद के समक्ष रखी

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता


अंबाला 19 नवंबर :- अंबाला में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव वर्तमान सांसद रत्न लाल कटारिया का स्वागत किया। इस दौरान वकीलों द्वारा कुछ मांगे भी सांसद के समक्ष रखी गयी। जिन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन सांसद रत्न लाल कटारिया ने दिया।

Sponsored
रत्न लाल कटारिया – सांसद

वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव अंबाला से मौजूदा सांसद रत्न लाल कटारिया ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा रास्ता भूली डुमनी गावे उत पताल इनको आता जाता कुछ नही क्या करें। हम भी रोज अपनी जुबान गन्दी क्यों करें। ये दुसरो को गालियां देकर अपनी पार्टी चलाना चाहते हैं ये और कितना डूबेंगे। हिंदुस्तान से इनका सफाया हो चुका है।

राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा करें या दांडी यात्रा करें लेकिन जनता के मुद्दों पर करें

राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा क्या 2024 की कांग्रेस की तैयारी है। इस पर बोलते हुए सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा ये चाहे भारत जोड़ो यात्रा करें या दांडी यात्रा करें लेकिन जनता के मुद्दों पर करें।

अरविंद केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार नेता, तभी दिल्ली में 200 करोड़ तो कभी 400 करोड़ के घोटाले सामने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार नेता बताया है। जिस पर कटाक्ष करते हुए सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा तभी दिल्ली में 200 करोड़ तो कभी 400 करोड़ के घोटाले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed