आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता
गलत रीडिंग बिल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता
किसान यूनियन की चेतावनी कनेक्शन नही कटने देगे



यमुनानगर 19 नवंबर :- बिजली निगम में कई तरह की समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने के लिए बिजली निगम द्वारा प्रत्येक जिला में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में दरबार लगाए जा रहे हैं। इन दरबार में उपभोक्ता अपनी शिकायत रखते हैं। निगम के सभी क्षेत्रों के उप मंडल अधिकारी इस दरबार में मौजूद रहते हैं।

यमुनानगर के विश्राम गृह में लगाए गए दरबार में बिजली निगम के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आरके खन्ना उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान यमुनानगर जिला के सभी क्षेत्रों के एसडीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकांश उपभोक्ताओं ने बिजली के बिलों में अधिक बिल आने की शिकायत की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने सरकार की सर चार्ज माफ़ी योजना में बिलों की अदायगी के लिए 10 किस्तें बनाए जाने की मांग रखी। उपभोक्ताओं का कहना था कि वह अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। इसलिए इस दरबार में आए हैं।किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि यूनियन किसानों का बिजली कनेक्शन नही कटने देंगे।
वही दिल्ली दरबार में पहुंचे उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आरके खन्ना ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए दरबार लगाया गया है, जो समस्याएं मौके पर समाधान होने लायक होती है उनका तुरंत समाधान किया जाता है। बाकी मामलों के लिए उप मंडल अधिकारी को आदेश दिए जाते हैं।
उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आरके खन्ना का कहना है कि बिजली विभाग से हर व्यक्ति संबंधित है। इसलिए विभाग के पास शिकायतें ज्यादा आती हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन समस्याओं का निपटारा भी उसी तरीके से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दरबार में बिजली बिलों से संबंधित ज्यादा समस्याएं आई हैं। जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।