आर पी डब्लू न्यूज/ पी के सिंह
कुरुक्षेत्र 21 नवंबर :- 30वी जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आज धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार वह हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक सत्यवीर ढुल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों की 38 टीमों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ शहरी से धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र वरिष्ठ ग्रामीण से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना, एग्जाम ग्लोबल स्कूल दीवाना, पेहवा कनिष्ठ शहरी वर्ग से विजडम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल तथा कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतकाल एग्जाम ग्लोबल स्कूल दीवाना पेहवा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की टीमों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ दिग्विजय सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, विज्ञान अध्यापिका सुनीता सैनी, कविता शर्मा, विज्ञान अध्यापिका सविता खैरब, सायन विज्ञान अध्यापिका ऋतु गर्ग ने अदा की।
मंच का संचालन इरादा के सचिव राजपाल पांचाल द्वारा किया गया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक चेतना पैदा करने का एक मंच है।