
आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर
– ग्रामीण अंचल के चलते अधिकांश महिलाओं की रूचि पशु पालन में नजर आई
– जिला प्रशासन द्वारा करवाई गई प्री काऊंसलिंग का साफतौर पर दिखाई दिया असर
भिवानी, 03 मई:- अंत्योदय परिवार उत्थान मेले आमजन के साथ-साथ विशेषतौर पर महिलाओं के लिए बड़े ही कारगर साबित हो रहे हैं। मेले के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार के लिए पहुंची। ग्रामीण अंचल होने के चलते अधिकांश महिलाओं की रूचि पशुपालन में दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों की करवाई गई प्री काऊंसलिंग का भी बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया। मेले में लोग जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे, जिससे उनको आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।स्थानीय पंचायत भवन परिसर में चौथ चरण के तहत लगे मेले के तीसरे दिन भिवानी ग्रामीण अंचल से पहुंची गांव ढाणा नरसान निवासी अनीता पत्नी सोनू ने बताया कि उसका पति प्राईवेट नौकरी करता है, जिससे घर का गुजरा बड़ी मुश्किल से चलता है। वह अपनी आमदनी को बढना चाहती है। उनको अधिकारियों ने अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी दी और जानकारी मिलने पर वह यहां पहुंची है। उन्होंने बताया कि वे पशुपालन करना चाहती है और भैंस के लिए आदेवन कर रही है।गांव ढाणी ब्राह्मïण से सुनील ने बताया कि वह मजदूरी करता है। नियमित रूप से मजदूरी नही मिलने से परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी होती है। इसलिए वह भेड़पालन करना चाहता है। अधिकारियों द्वारा ही उनको अंत्योदय मेलों के बारे में जानकारी दी गई थी।मेले में पहुंचे गांव चांग निवासी प्रवीन ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता था, लेकिन अब वह खुद की कपड़े की दुकान करना चाहता है। इसी के चलते वह अंत्योदय मेले में पहुंचा है। उसको पहले भी जानकारी दी गई थी और अब मेले में भी उनको आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया है।इसी प्रकार नंदगांव निवासी ममता ने बताया कि फिलहाल सिलाई का काम कर रही है। वह अब सिलाई के साथ-साथ दूसरा कार्य करना चाहती है। उसी रूची पशुपालन में है। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वह अपना काम बढऩा चाहती है।गांव नवा राजगढ निवासी सुमित्रा ने बताया कि उनके पति कुलदीप की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं और मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर ने उनको अंत्योदय मेले की जानकारी दी और वह अब भैंस पालन करना चाहती है।