
आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर
– राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुई भिवानी रेडक्रॉस के कार्यों की प्रशंसा
– विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पंचकुला में भिवानी की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

भिवानी, 8 मई:- विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रेडक्रॉस भिवानी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें जिला द्वारा रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदों को प्रदान की जा रही सहायता के बारे में हरियाणा के राज्यपाल एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रे को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भिवानी रेडक्रॉस द्वारा जरूरतमंदों को प्रदान की जा रही सहायता की प्रशंसा की गई। प्रदेशभर में भिवानी रेडक्रॉस सोसयटी द्वारा बेहतरीन कार्य करने पर तीसरा स्थान पर रही और ईनाम स्वरूप 50 हजार रूपए मिले।जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी में उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरीकों की सेवा के लिए एलिम्को के सहयोग से वर्ष 2022-23 में 904 वृद्धजनों का भिन्न-भिन्न सहायक उपकरणों जैसे व्हील चेयर, कान की मशीन, कृत्रिम दांत, चश्मे, व्हील चेयर समेत कमोड सहित अनेक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया, जिनको प्रथम चरण में 502 वरिष्ठ नागरिकों को राशि 55 लाख के 3368 सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं।रेडक्रॉस वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कार्य कर रही हैं, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2022-23 में 330 दिव्यांगजनों को 609 सहायक उपकरण जैसे: मोटराइज्ड मोटरसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट फोन सहित राशि एक करोड़ 7लाख के सहायक उकरण वितरित किए जा चुके है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 5000 फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग का प्रशिक्षण करवाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसको जिला रेडक्रॉस सोसायटी, भिवानी द्वारा लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है, जिस पर राज्यपाल ने भिवानी रेडक्रॉस प्रशासन की प्रशंसा की।इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, महा सचिव मुकेश अग्रवाल, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान, सहायक सचिव मनोरंजन शर्मा, उप अधीक्षक जय भगवान, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार, आरसीआईटी प्रबन्धक संजय कामरा, जयपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।