श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को 22-23 वित्तवर्ष में 17 हजार छह श्रमिकों को 27 करोड़ 38 लाख 90 हजार 200 रूपए की दी आर्थिक सहायता

आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर
उपायुक्त नरेश नरवाल ने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की
भिवानी, 08 मई:- प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रम विभाग द्वारा 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत जिला के 17 हजार छह श्रमिकों को 27 करोड़ 38 लाख 90 हजार 200 रूपए दी आर्थिक सहायता दी जा चुकी हैं।उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा पंजीकृत पात्र श्रमिकों के कल्याण के साईकिल योजना, बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, मेछावी छात्र योजना, बेटी की शादी में कन्यादान, श्रमिक विवाह आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना, मातृत्व व पितृत्व आर्थिक सहायता, दाह संस्कार आर्थिक लाभ, श्रम कार्य संबंधी उपकरण तथा असमय मृत्यु आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। जिला भिवानी में प्रदान की गई सहायता राशि की हम बात करें तो 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान जिला के 17 हजार छह श्रमिकों को 27 करोड़ 38 लाख 90 हजार 200 रूपए दी आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। साईकिल योजना के तहत 2945 श्रमिकों को 88 लाख 35 हजार रूपए दिए गए हैं। 5760 श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतू पांच करोड़ 50 लाख 74 हजार रूपए प्रदान किए गए हैं। मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 1135 प्रार्थियों को तीन करोड़ 86 लाख 85 हजार रूपए दिए गए हैं। कन्यादान योजना के तहत 923 पात्र प्रार्थियों को चार करोड़ 70 लाख 73 हजार रूपए, वित्तीय पुरूष विवाह योजना के तहत 143 प्रार्थियों को 30 लाख तीन हजार रूपए, मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के तहत 1582 श्रमिकों को 80 लाख 68 हजार 200 रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।श्रमिक विभाग द्वारा मातृत्व योजना के तहत 40 श्रमिकों को 14 लाख 40 हजार रूपए, पितृत्व योजना के तहत 104 श्रमिकों को 21 लाख 84 हजार रूपए, दाह संस्कार योजना के तहत 160 प्रार्थियों को 24 लाख रूपए, टूल योजना के तहत 3066 श्रमिकों को दो करोड़ 45 लाख 28 हजार रूपए, वित्तीय महिला विवाह योजना के तहत 980 प्रार्थियों को चार करोड़ 90 लाख रूपए तथा श्रमिक मृत्यु योजना के तहत 168 प्रार्थियों को तीन करोड़ 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। डीसी श्री नरवाल ने बताया कि सरकार श्रमिकों के जीवन उत्थान हमेशा तत्पर रहती है। डीसी ने श्रमिकों का आह्वïान किया है कि वे श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण करवाकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।बॉक्स- उपायुक्त नरेश नरवाल ने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील कीइस बारे में उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को जीवन उत्थान के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिला में पात्र श्रमिकों को करोड़ों रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है। डीसी ने श्रमिकों का आह्वान किया है कि वे श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर सरकार द्वारा उनके लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए।