
आर पी डब्लू न्यूज/ अभिषेक ठाकुर
दो दिन में जिला में 16 हजार 796 किसानों की हुई 32 हजार 101 मी.टन सरसों की हुई खरीद
भिवानी, 13 मई। डीसी नरेश नरवाल द्वारा जिलाभर की अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति करने से सरसों बिक्री के लिए आए किसानों को काफी राहत मिली। परिणाम स्वरूप सरसों खरीद कार्य सुचारू ढंग से हुआ। जिला में अनाज मंडियों व खरीद केंद्र के माध्यम से 11 मई को 5 हजार 920 किसानों की 11 हजार 726.72 मी.टन तथा 12 मई को दस हजार 876 किसानों की 20 हजार 374.63 मी.टन सरसों की खरीद की गई है।
उल्लेखनीय है कि किसानों की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा 11 व 12 मई का सरसों की खरीद शुरु की गई थी। खरीद कार्य शुरु होते हुए जिला में प्रत्येक अनाज मंडी व खरीद केंद्र पर लंबी-लंबी लाईन लगनी शुरु हो गई थी। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। डीसी नरेश नरवाल ने अनाज मंडियोंं व खरीद केंद्रों पर खरीद कार्य सुचारू करने लिए अधिकारियों को एक-एक पर्यवेक्षण व चार-चार सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए। डीसी द्वारा भिवानी अनाज मंडी में एसडीएम भिवानी, बवानीखेड़ा में उप तहसीलदार बवानीखेड़ा, जुई में तहसीलदार भिवानी, लोहारू व ढिगावा में नगराधीश, बहल में नायब तहसीलदार, तोशाम व सिवानी में संबंधित एसडीएम में पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया। परिणाम सरसों का खरीद कार्य सुचारू हुआ और अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में किसानों के गेट पास कटवाए।
सरसों खरीद की बात करें तो 11 मई को भिवानी अनाज मंडी में 830 किसानों की 1589.20 मी.टन, बवानीखेड़ा में 313 किसानों की 590 मी.टन, तोशाम में 709 किसानों की 1391 मी.टन, जुई में 1318 किसानों की 2831.77 मी.टन, चांग में 133 किसानों की 233.99 मी.टन, बहल में 1002 किसानों की 2027.20 मी.टन, ढिगावा में 454 किसानों की 862.87 मी.टन, लोहारू में 684 किसानों की 1276.69 मी.टन, सिवानी में 477 किसानों की 924 मी.टन सरसों खरीदी गई। इस प्रकार 11 मई को 5 हजार 920 किसानों की 11 हजार 726.72 मी.टन सरसों खरीदी गई।
इसी प्रकार 12 मई भिवानी अनाज मंडी में 2147 किसानों की 4310 मी.टन, बवानीखेड़ा में 596 किसानों की 1020.70 मी.टन, तोशाम में 1603 किसानों की 2948.30 मी.टन, जुई में 1634 किसानों की 3142.65 मी.टन, चांग में 223 किसानों की 376.80 मी.टन, बहल में 1468 किसानों की 2721.35 मी.टन, ढिगावा में 1210 किसानों की 2218 मी.टन, लोहारू में 764 किसानों की 1299.83 मी.टन, सिवानी में 1231 किसानों की 2337 मी.टन सरसों खरीदी गई है। इस प्रकार से 12 मई को दस हजार 876 किसानों की 20 हजार 374.63 मी.टन सरसों की खरीद की गई है।
वहीं इस बारे में डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की सरसों खरीदी गई है। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे। सरसों खरीद कार्य सुचारू ढंग से करने के लिए ही अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।