विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
कैबिनेट मंत्री ने शनि देव मन्दिर में पूजा अर्चना कर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

टोहाना, 31 दिसम्बर :-प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को शनि देव मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना कर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आत्मिक शांति के लिए मौन रखा। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री बबली ने साल के अंतिम दिन के अवसर पर स्थानीय शनि देव मन्दिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर मौन रखा। उन्होंने कहा कि निरन्तर राष्ट्र सेवा में समर्पित पुत्र को जन्म देने वाली माता सदैव पूज्यनीय रहेंगी। उन्होंने उनके निधन को कभी न भरपाई होने वाली क्षति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा रहेगा।

इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मनुष्य को हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि रात को सर्दी बहुत ज्यादा बढ गई है इसलिए गरीब व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए उनका सहारा बने। उन्हें सर्दी से बचाव के लिए कंबल और कपड़े अवश्य दें क्योंकि अगर हम उस जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे तो भगवान भी हमारी सहायता करेगा। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास व प्रत्येक नागरिकों को सरलता से सुविधा मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।