March 15, 2025

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया श्री कृष्ण रोटी बैंक भवन का शिलान्यास

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/मनोज कुमार


टोहाना, 1 फरवरी:- रेलवे स्टेशन टोहाना के नजदीक श्री कृष्ण रोटी बैंक की स्थापना श्री कृष्ण रोटी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई है। इसके भवन का शिलान्यास विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया। ट्रस्ट के द्वारा करवाए जा रहे इस भवन में गरीब, बेसहारा, विकलांग व जरूरतमंद लोगों के लिए रोजाना भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए श्री कृष्ण रोटी चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य होने चाहिए। जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था करके श्री कृष्ण रोटी चेरिटेबल ट्रस्ट क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों से कहा कि वे इस रोटी बैंक में अपना अपेक्षित सहयोग दें ताकि जरूरतमंद को खाना मिल सके। इस अवसर पर टेक चंद मोदी, प्रवीन चौधरी, प्रवीन जैन, रजनीश बंसल, प्रधान अग्रवाल सभा रमेश गोयल, प्रधान बिशनोई सभा बलदेव जी, मांगे राम मोदी, तरसेम गोयल, प्रधान कृष्ण रोटी बैंक कमल जैन, सचिव मुरली, प्रधान राईस मिल एसोसिएशन मोंटू अरोड़ा, प्रधान आठती एसोसिएशन जीवन बंसल, सुशील सिंगला, अमन अरोड़ा, कृष्ण गोयल, अभिषेक जैन, मंच संचालन राकेश जैन, राजेश मैदान, ललीत मोहन, सरपंच ललौदा विनोद, प्रधान मानव सेवा संगम सतपाल, संजय मैहता, अपूर्वा फांउडेशन नेहा वर्मा, कर्मवीर ठाकुर, एडवोकेट सतीश जैन व पत्रकार सहित शहर के पार्षद मौजूद रहें।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *