![Screenshot_2023-03-20-20-52-13-172_com.whatsapp[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-20-20-52-13-172_com.whatsapp1-e1679326012427.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में स्वयंसेविकाओं को डिजिटल इंडिया बारे दी जानकारी
फतेहाबाद, 20 मार्च:- सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयं सेविकाओं को डिजिटल इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एनआईईएलआईटी सीनियर फैकल्टी प्रमोद भट्टी ने बताया कि डिजिटल इंडिया एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके माध्यम से गवर्नमेंट और इंडियन पब्लिक के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है। डिजिटल इंडिया का मुख्य उद्देश्य कागज कार्रवाई व भ्रष्टाचार को खत्म करना है। सभी स्वयं सेविकाओं ने डिजिटल इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों के जीवन को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए पूरे भारत में चलाया जाने वाला अभियान है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना एवं लड़कियों के अस्तित्व और संरक्षण को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहिना ने आज की होने वाली गतिविधियों के बारे में स्वयं सेविकाओं को अवगत करवाया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर सुरजीत बाजिया ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि बेटी भारत की शान है, जिसका साक्षर होना अनिवार्य है क्योंकि बेटी पढक़र दो घरों को शिक्षित करती है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों से भी अवगत करवाया जिनका प्रयोग महिलाएं अपने विरोध हो रहे शोषण से बचने के लिए कर सकती हैं।