
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
टोहाना, 12 मई:- हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त राज कुमार मक्कड़ 13 मई (शनिवार) को अपूर्वा दिव्यांगजन स्कूल, टोहाना में दिव्यांगजन के मन की बात कार्यक्रम व खुला दरबार लगाकर दिव्यांगजन की समस्याओं को सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजन अपने मन की बात आयुक्त राज कुमार मक्कड़ से साझा कर सकेंगे।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन को जीवन में आ रही समस्याओं का निवारण किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को सुधारना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और समस्याओं के समाधान की प्राथमिकता देना है। इस दौरान आयुक्त के द्वारा अपूर्वा दिव्यांगजन स्कूल में दिव्यांगजन के लिए खुला दरबार लगाया जाएगा जहां उनकी दिक्कतों को समझने और समाधान किया जाएगा। दिव्यांगजन की समस्याओं, चुनौतियों और जरूरतों को विस्तारित आकलन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा।