March 16, 2025

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम में नए कोर्स आरंभ किये जायेंगे

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट


•कोर्स का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों व जनमानस के बीच अपनेपन का भाव विकसित होगा

गुरुग्राम, जनवरी 31 :- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नैतिकता व सेवा भाव की भावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम में नए कोर्स आरंभ करें। इन कोर्स का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों व जनमानस के बीच अपनेपन का भाव विकसित होगा। उन्होंने यह बात सोमवार की सांय को गुरूग्राम के स्वर्ण जयंती लोक निर्माण विश्रामगृह में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के कामकाज की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।श्री मनोहर लाल मानव आचरण में जनसेवा के भाव को बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रशासनिक कामकाज में भी नैतिकता व सेवा भाव की अनिवार्यता समय के साथ महसूस भी की जा रही है। ऐसे में नए कोर्स के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशासन में नैतिक व्यवहार की मूल बातें सिखाई जाएंगी। हर कोर्स के उपरांत सभी को नैतिकता से जुड़ा साहित्य भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान हिपा के कामकाज की भी समीक्षा की।हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल भी वीडियो कांफ्रेंस से बैठक में शामिल हुए। हिपा की महानिदेशक चंद्रलेखा मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हिपा में 541 कोर्स प्रस्तावित किए गए थे जिनमें 376कोर्स पूर्ण हो चुके हैं। साथ ही नैतिकता से जुड़े 22 कोर्स का ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *