
आर पी डब्लू न्यूज़/कुलदीप पातलान
हिसार, 01 मई:- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती के पिता स्वर्गीय गोपी राम मांडा के निधन पर शोक व्यक्त कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सोमवार को मंडलायुक्त निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गोपी राम मांडा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोपी राम मांडा एक सामाजिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में लगाया। उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा और डिप्टी सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं परिवार जनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके उपरांत उन्होंने नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्ना भारती की माता स्वर्गीय संयोगिता के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त गीता भारती, उनकी माता भांति देवी, सुदर्शन मांडा, अनिता रानी, गीता भारती, डॉ महेंद्र सिंह कालिया, एडवोकेट मुकेश सैनी, उषा सैनी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, रिजूल सिंह आदि भी उपस्थित थे।