March 15, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी हैं आधुनिक भारत के निर्माता : सुदीप सुरजेवाला

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट


-कहा, स्व. राजीव गांधी ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला

-सुदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के साथियों सहित दी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धान्जलि

कैथल,21 मई :- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला ने आज किसान भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। स्व. राजीव गान्धी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रेषित की।सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत करने वाले राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने तकनीक प्रधान भारतीय समाज जैसे सपने को हकीकत में सच कर दिखाया। भारत की राजनीति में सबसे शक्तिशाली और प्रभावी नेहरू-गांधी परिवार से संबंध रखने वाले राजीव गांधी ने 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने के साथ साथ आधुनिक भारत के शिल्पकार के रुप में अपनी अहम भूमिका निभाई। राजीव ने ही कभी भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। तरक्की पसंद राजीव ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था। सुदीप ने कहा कि स्व. राजीव गांधी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। जिनके कारण ही आज वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज,महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिया था और उन्होंने समाज में बदलाव के लिए महिलाओं से आगे आने की अपील की। राजीव ने कई साहसिक कदम उठाए जिनमें श्रीलंका में शांति सेना का भेजा जाना, असम समझौता, पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता आदि शामिल है। वे देश की कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उन्‍होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए, जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *