
आर पी डब्लू न्यूज़/अमित सरोहा

करनाल इंद्री दिसंबर 25:-भकियू ने गन्ना बढ़ोत्तरी को लेकर भादसो शुगर मिल के सामने इंद्री कुरुक्षेत्र मार्ग को एक घंटे किया जाम फिर भी सरकार ने किसानो की मांगो को नहीं माना तो पानीपत में 28 दिसंबर को होगी किसानो की महापंचायत में लिया जा सकता है। बड़ा फैसला। किसान नेता दिलावर सिंह प्रदेश की सभी गन्ना मिलों के सामने भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) ने गन्ना बढोत्तरी को लेकर पर्दशन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम वही इंद्री के भादसो शुगर मिल के सामने इंद्री कुरुक्षेत्र मार्ग पर एक घण्टे का असंकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।जिसके चलते किसानो ने कहा की गन्ने के चालू पिराई सीजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से रेट न बढ़ाए जाने को लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है। भाकियू नेताओं ने कहा की चालू गन्ना पिराई सीजन 2022-23 के लिए 450 रूपए प्रति किवंटल का भाव दिया जाये।
भारतीय किसान नेता जसबीर जैनपुर ने बताया की किसानो ने रविवार को एक घंटे का असंकेतिक धरना दिया हे या तो सरकार किसानो को गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रूपये प्रति क्यूंट्ल के हिसाब से दिया जाये अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर हो जायेगे।

किसान नेता दिलावर सिंह ने कहा की सरकार किसानो की मांगो को जल्द से जल्द मान ले नहो तो किसानो की एक बड़ी महापंचायत 28 दिसंबर को पानीपत में होगी और उस महापंचयत में बड़ा फैसला लिया।