
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
कुरुक्षेत्र 17 जनवरी :-रेडक्रॉस समिति कुरुक्षेत्र द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाए गए सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत सभी सदस्य को सडक़ सुरक्षा नियमों के बारे में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजु कश्यप द्वारा जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत कोर्ट रोड़ पर वाहन चालकों को रोक कर शीट बैल्ट का प्रयोग करने बारे प्रेरित किया गया।
सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने बारे रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रणदीप सिंह श्योकंद द्वारा सभी स्टाफ वा सरबत दा भला चैरिटबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण ले रही लड़कियों को शपथ दिलाई गई। इसअवसर पर रेड क्रॉस समिति के सदस्य डॉक्टर रणजीत सिंह, हरी सिंह सहायक, प्रकाश चंद्र तकनीशियन, लिपिक ओम प्रकाश, जोगिंदर सिंह, विकास, अंजली आदि मौजूद थे।