राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे।

आर पी डब्लू न्यूज़/ पी के सिंह
पंचकूला 18 दिसंबर- हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्र मोहन ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 8 राज्यों से गुजर कर और 2800 किलोमीटर की दूरी तह करने के पश्चात 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान प्रदेश में पहुंचने पर हार्दिक बधाई देते हुए राहुल गांधी को एक सच्चा कर्मयोगी,सच्चा राष्ट्रनायक और एक राष्ट्रभक्त बताया है।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के त्याग और बलिदान को कौन नहीं जानता है। नेहरू – गांधी परिवार की पंडित मोतीलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक ने त्याग और अगाध देशप्रेम की भावना का परिचय दिया है उसका कोई भी सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विभिन्न प्रदेशों के लोगों का जो प्यार, सहयोग और असीम स्नेह तथा आशीर्वाद मिला है उससे भारतीय जनता पार्टी की चूलें हिलनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के अंहकार में भारतीय जनता पार्टी की सोच नकारात्मक हो गई है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की विध्वंसकारी नीतियों से लोगों का मोह भंग होना शुरू हो गया है और अगले वर्ष होने वाले 9 राज्यों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में , जनता भारतीय जनता पार्टी को इसका असली चेहरा दिखला देगी।
चन्द्र मोहन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी में एक नई उर्जा और जोश का संचार हुआ है और जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा को 2800 किलोमीटर लंबी और 100 दिनों के दौरान देशभर में राहुल गांधी को जो अभूतपूर्व समर्थन और समाज के सभी वर्गों के लोगों का असीम प्यार मिला है उससे उत्साहित कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर को हरियाणा में फिरोजपुर- झिरका से प्रवेश करेगी और जहां कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी का स्वागत करें और जिस प्रकार से देश में परिवर्तन की लहर चल रही है उससे हरियाणा भी अछूता नहीं रहेगा।