October 21, 2024

पुर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ने कहा “राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में पूरे हरियाणा में सबसे ज़्यादा पचकुलां से 5000 लोग जाएँगे ,अपने आप में यह भी एक इतिहास होगा”

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/प्रीति धारा


•चन्द्रमोहन जी ने हरियाणा व ज़िला पचकुलां वासीओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी

पंचकुला जनवरी 1:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी के आवास पर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर पचकुलां स्थित चन्द्रमोहन जी के आवास # 906 सेक्टर 8 पर आज बैठक हुई इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन इकट्ठा हुए।चन्द्रमोहन जी ने कहा पचकुलां से यात्रा में 5000 लोग जाएँगे इससे कम नहीं होंगे ज़्यादा हो सकते है।इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व CPS चौधरी राम किशन गुजर जी ने की चौधरी राम किशन गुजर जी ने कांग्रेस जन को सम्बोधित करते हुए बैठक में कहा भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में द्वितीय चरण के आगमन पर 5 तारीख को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा पानीपत स्नोली गांव में पहुंचेगी,6 को पानीपत में रैली होगी ,7 को करनाल पहुंचेगी,8 को भी करनाल में रहेंगी,9 को कुरुक्षेत्र, 10 को शाहपूर से सुबह 6 बजे यात्रा चलकर 10 बजे होसपिटल मिशन अम्बाला पहुँचेंगी ओर वहाँ पर रेस्ट ( आराम किया जाएगा) उसके बाद वहाँ से 3-30 बजे शाम को यात्रा चल कर पँजाब के शम्भु बॉर्डर पर ख़त्म होगी । पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर किया जाएगा।अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,देश के लोगों को देश की एकता और अखंडता का सकारात्मक संदेश देने में सफल रही है और यही कारण है कि इस भारत जोड़ो यात्रा को सभी वर्गों के लोगों का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है और इसमें उमड़ रही भीड़ को देखकर भारतीय जनता पार्टी की असलियत देश के लोगों के सामने आ गई है और इस भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक षड्यंत्र के तहत इस यात्रा को रुकवाने के लिए ओछे हथकंडे अपनाए जा रहे है और इसे रुकवाने के हर संभव कुत्सित प्रयास किये जा रहे हैं।

Sponsored

भाई चन्द्रमोहन जी ने कहा मेवात और फरीदाबाद में तीन दिन तक चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस प्रकार से राहुल गांधी की सकारात्मक सोच को जानने के लिए लोगों का उमड़े जनसैलाब से इस बात का सहज रूप से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अब भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र और चेहरे को भली भांति पहचान गए हैं और इसी लिए कहा गया है और काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को मौका देकर देख लिया है और वह लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर रहे हैं उससे राहुल गांधी को हरियाणा प्रदेश में चल रहे कुशासन और भ्रष्टाचार के मामले में भी अवगत कराया गया और इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा के लोगों ने भी अरावली में सरकार के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन के बारे में भी अवगत करवाया गया है। आज की इस बैठक में पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भरद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा।इस दौरान 2014 में कालका से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनाव लड़ी व पूर्व प्रधान नगर परिषद पंचकूला मनवीर कौर गिल , हेमंत किंगर (राजनीतिक सचिव पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी),पूर्व चेयरमैन धनीदरं वालीया, पूर्व चेयरमैन सोहन लाल गुजर देवी नगर,पार्षद सलीम डबकोरी,पार्षद गौतम प्रशाद,पार्षद अकक्षदीप, पार्षद संदीप सोही, पार्षद उषा राणी,रमेश बामल प्रदेश कांग्रेस महासचिव,लोकसभा चुनाव लड़ चुके व पूर्व पार्षद दलवीर वाल्मीकि जी,एडवोकेट नवीन बंसल , योगेन्द्र कवातरा, एडवोकेट अमन दत शर्मा ,धार्मिक,समाजिक,राजनीतिक विजय धीर,प्रदेश कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा, इटक के ज़िला अध्यक्ष ओम शुक्ला , विजय शर्मा पूर्व ज़िला अध्यक्ष युथ कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व पार्षद कमलेश लोहाट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश राय और अन्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed