कर्नाटक में हुई शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चन्द्रमोहन के निवास पर पहुँच कर उनका जोरदार स्वागत किया।व बधाई दि व सब को लड्डु खिलाए

आर पी डब्लू न्यूज/ प्रीति धारा
पंचकुला 13 मई:– हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चन्द्रमोहन ने कहा कर्नाटक की जनता ने विकास की राजनीति को अपना वोट देकर एक बार पुनः मजबूत लोकतंत्र का परचम लहराया है।
यह जीत कर्नाटक की जनता के साथ ही जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत की है।
कर्नाटक की जनता ने विकास की राजनीति को अपना वोट देकर एक बार पुनः मजबूत लोकतंत्र का परचम लहराया है
इस बीच चन्द्रमोहन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पूंजीपति थे दूसरी तरफ कर्नाटक की जनता थी.
कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।
ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी है। छह महीने के अंदर लगातार दूसरी बार भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता भी चली गई।
ओम शुक्ला इंटक अध्यक्ष पंचकूला ,सुनील सरोहा जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पंचकूला, युवा नेता राजीव भुक्कल, अमरिंदर धीमान (राजू )इंटक उपाध्यक्ष पंचकूला,भीम यादव जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पंचकूला, युवा नेता महा कृष्णा, अजय सूद साईं,व अन्य ।