चन्द्रमोहन ने कहा जिला पचकुलां से कांग्रेस संदेश यात्रा में जाएँगे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुररानी
आर पी डब्लू न्यूज़/ पी के सिंह
भाई चन्द्रमोहन व विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 90 सीटों पर कब्जा करेगी
पंचकूला 3 फ़रवरी 2024:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी और विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती किरण चौधरी जी व विधायक कालका प्रदीप चौधरी जी दिनांक 5 फरवरी, 2024 सोमवार दिन के “कांग्रेस संदेश यात्रा” के अंतर्गत आयोजित सुबह 11 बजे अनाज मंडी रायपुर राणी कालका हल्का ज़िला पचकुलां में जनसभा को संबोधित करेंगे।
चन्द्रमोहन ने कहा जिला पचकुलां से कांग्रेस संदेश यात्रा में जाएँगे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता, भाजपा की दमनकारी राजनीति का मुक़ाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। जिसका जिता जागता उदाहरण चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव है।
विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा कांग्रेस संदेश यात्रा जो कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पुरे हरीयाणा में चल रही है वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा है पुरे जिला पचकुला कालका से भारी संख्या में कांग्रेस संदेश यात्रा में जाएँगे।
भाई चन्द्रमोहन ने कहा कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश में सत्ता को बदलना है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी,महिलाओं का शोषण, परेशान किसान मजदूर मौजूदा सरकार का पर्यायवाची शब्द बन गया है। इसलिए जजपा-भाजपा सरकार को उखाड़ को फेंकना है।
भाई चन्द्रमोहन व विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 90 सीटों पर कब्जा करेगी और भाजपाइयों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस इस बार भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी।