October 20, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया व एडवोकेट रामचेत तायल के निधन पर व्यक्त किया गहरा दु:ख

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट


– मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेताओं के निवास स्थान पर पहुंचकर दी श्रद्घांजलि

– परिजनों को दी सांत्वना, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

रोहतक, 1 मई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामचेत तायल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा शोक संप्तत परिवार को सांत्वना दी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सबसे पहले जिला के गांव गरनावठी स्थित पूर्व मंत्री दिवंगत जयनारायण खुंडिया के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने दिवंगत खुंडिया के परिजनों से मुलाकात करके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री दिवंगत जयनारायण खुंडिया का गत 20 अप्रैल को 81 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के वरिष्ठï नेता एडवोकेट दिवंगत रामचेत तायल के स्थानीय मॉडल टाउन स्थित निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत रामचेत तायल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोक संप्तत परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की कामना की। दिवंगत एडवोकेट रामचेत तायल का गत 25 अप्रैल को 72 वर्र्ष की आयु में हृदय गति रूकने से देहांत हो गया था। वे वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान व जिला बार एसोसिएशन जीएसटी के प्रधान के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, पुलिस रैंज के महानिरीक्षक राकेश आर्य, उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक डॉ. हिमांशु गर्ग, भाजपा के वरिष्ठï नेता सतीश नांदल, मुख्यमंत्री ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट, मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार सैनी, वरिष्ठï नेता अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, भाजपा युवा नेता हिमांशु ग्रोवर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा वरिष्ठï नेता रमेश भाटिया, प्रदीप जैन, भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेनू डाबला, सतीश आहुजा, गुलशन दुआ, राजकुमार सुनारिया, अनीता बुधवार, सुनील फौगाट, दिव्यंगत जयनारायण खुंडिया के पुत्र भारत भूषण व नरेंद्र, पौत्र अजय खुंडिया, राजबीर खुंडिया, सोमदत्त खुंडिया, श्रीनिवास खुंडिया, दिवंगत रामचेत तायल के भाई बृज मोहन तायल, पुरुषोतम तायल, सुरेश तायल, भतीजा पवन तायल व नितिन तायल तथा पुत्र एडवोकेट नीरज तायल के अलावा मदन गोयल, राजबाला चहल, पवन आहुजा, स्वामी परमानंद, अशोक खुराना, सन्नी हंस, मनोज मक्कड़, विजय लक्ष्मी गुप्ता, प्रेम हुड्डा कुलविंदर सिक्का सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं परिजन मौजूद रहे।

Sponsored

रोहतक पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने किया स्वागत :-मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीपैड पर पहुंचने पर मेयर मनमोहन गोयल, प्रशासनिक उच्चाधिकारियों पुलिस महानिरीक्षण राकेश आर्य, उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक डॉ. हिमांशु गर्ग, मुख्यमंत्री ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट, मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार सैनी, वरिष्ठï नेता अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, रमेश भाटिया, सतीश आहुजा, रेनू डाबला तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed